_इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज “घेरा डालो,डेरा डालो” आंदोलन के तहत तीसरे चरण में पोलोग्राउंड स्थित विद्युत मंडल कार्यालय में आमजनता को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
_इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी ने “घेरा डालो,डेरा डालो”आंदोलन के तहत तीसरे चरण में पोलोग्राउंड स्थित विद्युत मंडल कार्यालय पर C.G.M श्री रींकेश कुमार वैश्य जी को ज्ञापन सौंपा।_
_शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ज्ञापन के माध्यम से कहा की झोनों पर सहायक इंजिनियर बिजली के बिलों में सुधार कर देते थे व इसका 12 दिन में निराकरण हो जाता था। अब उर्जा विभाग ने सहायक इंजिनियर से अधिकार लेकर अधीक्षक यंत्री के द्वारा ही अनुशंसा किये जाने की व्यवस्था कर दी है। अब उपभोक्ता आवेदन करते है तो ए.ई. पहले कार्यपालन यंत्री को आवेदन भेजता है कार्यपालन यंत्री फिर अधीक्षण यंत्री के यहां आवेदन भेजता है अधीक्षण यंत्री शिकायत बिल को देखने के बाद निर्णय लेता है कि,बिल की जांच करना है या नही इस पुरी प्रकिया में कई महीने लग जाते है जिससे आम उपभोक्ता परेशान है शहर के 32 कार्यालयों पर हर महीने ढाई हजार से अधिक शिकायते आ रही है औसत हर महिने 70-80 हजार के करीब फाईले बन रही है और निराकरण कुछ भी नही हो रहा है बिल सुधार का अधिकार झोन स्तर पर किया जाये साथ ही स्मार्ट मीटरों का जो बिजली का बिल मोबाईल पर उपभोक्ताओं के पास पहुंचना चाहिये वह रीडिंग वाला बिल उपभोक्ताओं के पास नही पहुंच रहा है केवल राशी का बिल ही आ रहा है जिसमें रीडिंग नही दर्शाई जा रही है। साथ ही उपभोक्ता को पहले किश्तों में बिल भरने की पात्रता थी वह भी किश्तों में बिल नही भरे जा रहे है साथ ही विद्युत मंडल द्वारा कई सालों से नये मीटर के नये खेल कर आम उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है हालात यह है कि,कंपनी नये मीटर के नाम पर मुहिम शुरू करती है वे सभी घरों में लगे है उससे पहले ही और नया मीटर आ जाता है जिन इलेक्ट्रानिक मीटरों को तमाम कस्मों वादों के साथ घरों की दीवारों पर लगाया जाता है वे मीटर कंपनी द्वारा ही जल्दी ही नाकार बता दिये जाते है उपभोक्ताओं से कहा जाता है कि,स्मार्ट मीटर आ गया है बीते कुछ सालों से इन्हे लगाने की मुहिम चल रही है और कई घरों में लगा भी दिये है इसी बीच और ज्यादा स्मार्ट मीटर आ गये है इसमें दो तरह की तकनीकि बताई जा रही है। पहली प्री-पेड मीटर और दुसरी डिस्कनेक्शन बार बार मीटर बदलने से आम उपभोक्ता भी परेशान है उपभोक्ताओं की शिकायत है पहले हमारा बिजली का बिल कम आता था अब नये नये तकनीकि के मीटर लगाये जाने से हमारा बिजली का बिल तिगना चौगुना आ रहा है जो हम भरने में सक्षम नही है बिजली हम कम जलाते है उसके बावजुद भी हमारा बिल ज्यादा आ रहा है और इन्हे सुधारा भी नही जा रहा है। वही शहर के विभीन्न क्षेत्रों मे बिजली का वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा है जिससे घरेलु टीवी फ्रिज व अन्य विद्युत उपकरण खराब हो रही है।_
_शहर कांग्रेस कमेटी मांग करती है की इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर बिजली मीटरों व बिलों में झोन स्तर पर सुधार करवाया जाये व उपभोक्ताओं को किश्तों में बिल भरने की सुविधा प्रदान करें एवं दलालों द्वारा आम उपभोक्ताओं को लुटा जा रहा है उन पर भी सख्ती से कार्यवाही की जाये।_
_मुख्यरूप से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राकेश सिंह यादव,संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल,अभिषेक करोसिया,मिथुन यादव,यशपाल गेहलोत,संजय शुक्ला,दानिश खान,दिनेश तंवर,राजू पाल,शेख सलीम,अलीम शेख,शकील मंसूरी ठेकेदार,राजेश जायसवाल,सचिन पंवार,फरीद खान,गोलूखा,सचिन कुमार,कमल बघेल,शाहरूख खान,मुरलीधर मंटागे,भीमराव सरकार,संजय यादव,सुनील बेनवंशी,लिलाधर मर्टापा,सौरभ मथेलिया,अजीत सिंह ठाकुर,लक्ष्मण खत्री, विनोद वर्मा,पी.के.उपाध्याय,महेंद्र यादव आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।_
_ज्ञापन का वचन ने दानिश खान किया,संचालन मिथुन यादव ने किया,अंत में आभार अभिषेक करोसिया ने माना।_
_यादव ने बताया की उक्त कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी,प्रदेश सहप्रभारी कुलदीप सिंह इंदौरा,इंदौर जिला कांग्रेस के प्रभारी महेंद्र जोशी व रवि जोशी एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा के निर्देश पर किया गया।
1809 views





