*जेट एयरवेज के डूबने से स्पाइसजेट और इंडिगो हुए मालामाल*
जेट एयरवेज की सर्विस बंद होने की खबरों के बीच स्पाइसजेट और इंडिगो के निवेशक जमकर कमाई कर रहे है. पिछले एक हफ्ते के दौरान स्पाइसजेट का शेयर 40 फीसदी, इंडिगो का 25 फीसदी तक चढ़ गए है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जेट एयरवेज देश की बड़ी एविएशन कंपनी है. उसके अस्थाई तौर पर ऑपरेशन बंद होने से हवाई किराए सातवें आसमान पर पहुंच गए है. ऐसे में कंपनियां सस्ते एटीएफ और महंगे किराए के दम पर मोटी कमाई कर रही हैं. इसीलिए कंपनी के शेयर में तेजी आई है.
*यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें*- जानकारों के मुताबिक निवेशक भले ही जमकर कमा रहे हों. लेकिन ग्राहकों के लिए ये समय काफी मुश्किल भरा है. गर्मियों की छुट्टियों में इस बार हवाई टिकट महंगा मिलेगा. लिहाजा छुट्टियों का मजा अब किरकिरा हो सकता है.
1563 views





