बेंगलुरू एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों की टिकट दरों में 120 फीसदी की बढ़ोतरी*

*बेंगलुरू एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों की टिकट दरों में 120 फीसदी की बढ़ोतरी*

एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Aera) ने बेंगुलरु एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों से टिकट के साथ वसूले जाने वाले यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) में 120 फीसदी की भारी बढ़ोतरी करने की मंजूरी दी है. नई दर 4 महीने के लिए है. नई दिल्ली और मुंबई के बाद देश का इस तीसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की विस्तार परियोजनाओं के लिए धन जुटाने हेतु यह अनुमति दी गयी है.
AERA के आदेश के साथ घरेलू उड़ान के लिये यूजर डेवलपमेंट फीस को 139 रुपये से बढ़ाकर 306 रुपये कर दिया गया है. वहीं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के मामले में यह 1,226 रुपये होगा जो पहले 558 रुपये था.

संशोधित शुल्क 16 अप्रैल से 15 अगस्त के बीच खरीदे गये टिकट पर लागू होगा. बढ़ा हुआ शुल्क 16 अगस्त से वापस ले लिया जाएगा.
कुल 13,000 करोड़ रुपये की विस्तार योजना के दूसरे चरण में नये टर्मिनल का निर्माण, दूसरा रनवे, सड़क तक पहुंच और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट केंद्र का निर्माण शामिल हैं. इन कार्यों को मार्च 2021 तक पूरा किये जाने का लक्ष्य है.

1427 views