*TCS (टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज) का 220 करोड़ रुपये का राजनीतिक चंदा…!*
देश की सबसे बड़ी IT (इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी) कंपनी TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) ने राजनीति पार्टी को 220 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर दिए है. कंपनी की ओर से जारी चौथी तिमाही नतीजों में इसका खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक TCS ने शुक्रवार को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए है. कंपनी ने इस खर्च को अपने बही-खाते में अन्य खर्चों के तहत रखा है. यह डोनेशन TCS के द्वारा अब तक के सबसे बड़े चंदे में से एक है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इसका फायदा किस पार्टी को मिला है.
2169 views





