धार में टिकट बदलने की मांग, गिरवाल के पुतले फुंके*

*धार में टिकट बदलने की मांग, गिरवाल के पुतले फुंके*

धार/महू। में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल के टिकिट विरोध तीसरे दिन भी जारी रहा। धार मुख्यालय सहित, धरमपुरी, ढही में भी गजेन्द्रसिंह राजूखेड़ी के समर्थकों ने गिरवाल का पुतला फूंका। सोशल मीडिया में भी कार्यकर्ता दिनेश गिरवाल का जमकर विरोध कर रहे है। कुछ लोगो ने राहुल गांधी को ट्विटर पर भी टिकट बदलकर राजूखेड़ी को देने की मांग की है। क्योंकि भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार के आगे गिरवाल कमजोर लग रहे है। दरबार दो बार सांसद रह चुके है संघ का समर्थन भी उनके साथ है। वही गिरवाल के टिकिट के लिए सिंधिया सहित विधायक जयवर्धन सिंह दत्तीगांव और मंत्री उमंग सिंगार पूरा जोर लगा दिया था। पिछली सिंगार सांसद चुनाव हार चुके है। वही राजूखेड़ी इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके है। पिछले बार भी राजूखेड़ी का टिकट कटने पर कांग्रेस की यह सीट भाजपा के खाते में चली गई थी।

1234 views