पीएम मोदी बोले- युवाओं को मिले नए अवसर:आर्टिकल 370 हटने से बढ़ा कश्मीर के नौजवानों का सम्मान

पीएम मोदी बोले- युवाओं को मिले नए अवसर:आर्टिकल 370 हटने से बढ़ा कश्मीर के नौजवानों का सम्मान*
पीएम नरेन्द्र मोदी श्रीनगर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बख्शी स्टेडियम से 6400 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली कश्मीर यात्रा है। पीएम मोदी ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम से लोगों को संबोधित किया। यहां आप प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकेंगे…प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में G20 का शानदार आयोजन हुआ। आज यहां जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं।

1809 views