विपक्ष को जाने दो जेल और बेल यात्रा पर…आप खिलाएं कमल:जेपी नड्डा*
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित वर्ग के आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन में बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि विपक्ष को जेल और बेल यात्रा पर जाने दीजिए। आप कमल खिलाएं और भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएं। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के सहारे भाजपा ने अनुसूचित वर्ग को साधने की कोशिश की और अनुसूचित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने से अनुसूचित वर्ग के लोगों को वहां बसने और चुनाव लड़ने का अधिकार दिलाने की बात कही। विपक्ष को परिवारों की पार्टी बताया। उन्होंने एक दर्जन पार्टियों के नाम गिनाए। दोपहर 12:00 बजे शुरू होने वाले सम्मेलन में दोपहर 2:00 बजे जेपी नड्डा पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे






