राहुल को स्मृति ईरानी ने दी बहस की चुनौती*
नागपुर में नमो युवा महासम्मेलन को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना, महिला आरक्षण और राम मंदिर का निर्माण ये तीन प्रमुख वादे थे, जिन्हें भाजपा ने पूरा किया है।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल को यूपीए सरकार और नरेंद्र मोदी सरकार के 10 वर्षों में किए गए काम के बीच अंतर पर बहस करने की चुनौती दी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं के सामने भी नहीं टिक पाएंगे।






