श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले की सुनवाई अब 13 मार्च को*
श्रीकृष्ण जन्म भूमि विवाद मामले में बृहस्पतिवार को मुस्लिम पक्ष की ओर से बहस पूरी न होने से कोर्ट ने सुनवाई के लिए 13 मार्च की तिथि तय की है। तकरीबन डेढ़ घंटे तक चली बहस में वादों की पोषणीयता पर सवाल खड़े किए गए। मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया कि सभी वाद पूजा स्थल अधिनियम के तहत सुनवाई योग्य नहीं है। फिलहाल मुस्लिम पक्ष की बहस जारी है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मयंक जैन की पीठ कर रही है।मथुरा कटरा केशव देव के नाम दर्ज जमीन से शाही ईदगाह मस्जिद का अवैध कब्जा हटाकर भगवान श्रीकृष्ण विराजमान को सौंपने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन सिविल वाद की सुनवाई जारी है






