चुनाव के समय नोटिस आते हैं, सीबीआई समन पर बोले अखिलेश यादव

चुनाव के समय नोटिस आते हैं, सीबीआई समन पर बोले अखिलेश यादव*
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीबीआई ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा के सबसे ज्यादा निशाने पर सपा है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही नोटिस भी आते हैं।सीबीआई ने मामला दर्ज करने के पांच साल बाद अवैध खनन मामले में सपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समन जारी कर बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए एक गवाह के रूप में बुलाया है। नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा के सबसे ज्यादा निशाने पर सपा है।चुनावों के नजदीक आने के साथ ही नोटिस भी आते हैं।अधिकारियों ने बताया कि अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत जारी नोटिस में सीबीआई ने उन्हें 2019 में दर्ज मामले के संबंध में 29 फरवरी को पेश होनेके लिए कहा है।सपा प्रवक्ता फखरूल हसन ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में बताया कि सीबीआई का नोटिस बुधवार को प्राप्त हुआ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा सबसे ज्यादा निशाने पर है। साल 2019 में भी मुझे किसी मामले में नोटिस मिला था, क्योंकि तब भी लोकसभा चुनाव था।

1340 views