यूपी की सभी 80 सीट जीतना लक्ष्य है:सीएम योगी

यूपी की सभी 80 सीट जीतना लक्ष्य है:सीएम योगी*
सीएम योगी ने बुधवार को विकसित भारत ‘मोदी की गारंटी’ पेटिका अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर योगी ने कहा कि माहौल हमारे अनुकूल है। यूपी की सभी 80 सीट जीतना लक्ष्य है। संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेंगे।लखनऊ में बुधवार को मोदी की गारंटी पेटिका अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि माहौल हमारे अनुकूल है, मोदी जी के 10 साल के काम, उनका नाम और नेतृत्व के साथ ही इस बार भगवान श्रीराम का भी आशीर्वाद हमारे साथ है। ऐसे में इस बार 80 में से 80 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ना है। साथ ही यह भी ध्यान रखना है कि हम अति आत्मविश्वास में ना रहें। हमें अपनी बूथ संरचना को और सुदृढ़ करते हुए जनता के साथ बेहतर संवाद को और अधिक प्रगाढ़ करना है। याद रहे राजनीतिक दलों के व्यवहार और कार्यपद्धति को जनता हमेशा नोट करती है और वक्त आनेपर जवाब भी देती है। पार्टी का प्रत्याशी मतलब कमल का फूल, हमें बस यही मानकर चलना है।

2278 views