गठबंधन के बाद राहुल को मिला सपा का साथ, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जुटे अखिलेश के कार्यकर्ता*
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ पहुंच चुकी है।यात्रा के दौरान कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिन्हें देखकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए यूपी के अलीगढ़ में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी दिखाई दिए। अलीगढ़ में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिखी।राहुल गांधी की न्याय यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस अलीगढ़ लोकसभा सीट पर पांच बार चुनाव जीत चुकी है। पिछले चुनावों में कांग्रेस का ग्राफ भले ही गिरा हो, मगर सपा की स्थिति मजबूत रही है। न्याय यात्रा से गठबंधन को आक्सीजन मिलेगी। इसलिए कांग्रेस के साथ सपाइयों में भी जोश है।कांग्रेस ही नहीं, सपाई भी यात्रा कोे सफल बनाने के लिए दिनभर भागदौड़ व जनसंपर्क में जुटे रहे। शनिवार को राहुल और प्रियंका की सुरक्षा टीम भी अलीगढ़ पहुंच गई, जिसने पूरे दिन न्याय यात्रा मार्ग व सभा स्थल पर होमवर्क किया,यात्रा के संयोजक पीएल पुनिया, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राष्ट्रीय महासचिव अनिवाश पांडेय, प्रदेशाध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व एमएलसी दीपक चौहान समेत राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के देररात तक अलीगढ़ पहुंचने की संभावना जताई गई। अन्य प्रांतीय नेताओं ने यात्रा की तैयारियां की समीक्षा की






