सरकार पर गरजे राहुल, ‘अडाणी काट रहे जेब, शाह छोड़ रहे ED-CBI, देश के दिल, आत्मा और डीएनए में मोहब्बत*
भारत जोड़ो यात्रा राहुल और प्रियंका करीब दो घंटे अलीगढ़ में रहे। यात्रा जमालपुर से शुरू होकर शमशाद मार्केट तस्वीर महल तक निकली। यहां से काफिला जेल पुल जीटी रोड सूटमिल खैर रोड से हाईवे पर पहुंचकर हाथरस की ओर रवाना हो गया। राहुल ने कहा कि गांव के बच्चे नौकरी की तैयारी करते हैं उन्हें रोजगार नहीं मिलता।इस आबादी से न तो देश की सबसे बड़ी 200 बड़ी कंपनियों में मालिक हैं। मैनेजमेंट में भी हिस्सेदारी शून्य है। जनता बताएं देश की मीडिया कंपनियों के मालिक कौन है? यहां आपको भागीदारी नहीं चाहिए तो आपसे पूछता हूं प्राइवेट अस्पतालों और डॉक्टरों की लिस्ट निकालो उसमें आपकी भागीदारी क्या है। खुद ही जवाब दिया शून्य,अलीगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान शमशाद मार्केट पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हिंदुस्तान में पिछड़े लोगों की आबादी का ब्योरा प्रस्तुत किया। राहुल ने कहा कि देश का बजट तैयार करने वाले 90 फीसद इस हैं, उसमें आपकी भागीदारी मात्र सात प्रतिशत है। यूपी के बजट को 62 अफसर कंट्रोल करते हैं, उसमें ओबीसी को मात्र चार और दलितों की छह प्रतिशत बजट मिलता है। फिर समझाया कि नब्बे प्रतिशत लोग का मनरेगा मजदूर, दिहाड़ी मजदूर या सफाई कर्मचारी हैं। राहुल ने कहा कि जेलों की लिस्ट निकालिए, उन में भी दलित, ओबीसी आदिवासी व गरीब ही बंद मिलेंगे। यह सरकार अरबपतियों का कर्ज माफ कर सकती है किसानों का नहीं। छोटा व्यापारी जीएसटी और नोटबंदी से खत्म हो गया, मोदी सरकार ने सब कुछ अदानी को दे दिया।






