स्पैम मैसेज लॉक-स्क्रीन से होगा ब्लॉक*
व्हाट्सऐप ने नया अपडेट रिलीज किया है। इसकी मदद से यूजर सीधे लॉक-स्क्रीन के जरिए किसी स्पैम मैसेज को ब्लॉक कर सकेंगे। इसके लिए यूजर को फोन को अनलॉक करके ऐप ओपन करने तक की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे ही यूजर को लॉक-स्क्रीन पर किसी अनजान नंबर से स्पैम या फिर फिशिंग मैसेज पॉप-अप होगा, वे उस मैसेज पर लॉन्ना-प्रेस करके कई विकल्प को एक्सेस कर सकेंगे। इसमें उस यूजर को डायरेक्टली ब्लॉक करने का विकल्प भी मौजूद होगा।






