गूगल मैप्स में मौसम की जानकारी देगा फीचर

गूगल मैप्स में मौसम की जानकारी देगा फीचर*
गूगल मैप्स ने एंड्रॉयड यूजर के लिए भी एक फीचर रोल आउट कर दिया है। यह यूजर को वर्तमान मौसम की स्थिति की जानकारी देगा। यह एक सर्वर साइड अपडेट है। इसके लिए यूजर को बस गूगल प्ले स्टोर से ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर पिछले कई सालों से आईओएस यूजर के लिए मौजूद था। बॉक्स पर टैप करते ही एक टाइल दिखाई देगा, जो अधिक डिटेल देगा। इसके नीचे एक और सेक्शन मिलेगा, जो वर्तमान वायु गुणवत्ता को भी दिखाएगा।

1072 views