रामलला दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल व भगवंत मान

रामलला दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल व भगवंत मान*
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रामलला के दर्शन करने के लिए आज अयोध्या पहुंचे। दोनों नेता अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे और सीधे राम जन्मभूमि परिसर रवाना हो गए। दोनों नेताओं ने गेट नंबर 11 से रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया। वे रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करेंगे। इससे पहले दोनों मुख्यमंत्री महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री का काफिला राम जन्म भूमि परिसर पहुंचा।

1340 views