सेंसेक्स 723 अंक की गिरावट के साथ 71,428 पर हुआ बंद

*सेंसेक्स 723 अंक की गिरावट के साथ 71,428 पर हुआ बंद*
शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 723 अंक की गिरावट के साथ 71,428 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 212 अंक की गिरावट के साथ 21,717 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिली है। पेटीएम के शेयर में आज 10 फीसदी की गिरावट रही। ये 49.60 रुपए गिरकर 446.65 रुपए पर बंद हुआ।

1206 views