उत्तर प्रदेश के 33 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी की बड़ी घोषणा*
लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से 33 लाख नौजवानों को सीधे-सीधे नौकरी मिलेगी,लोकसभा चुनाव सेपहलेयुवाओं को रोजगार देनेको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से 33 लाख नौजवानों को सीधे-सीधे नौकरी मिलेगी। ये उद्योग जहां भी लगेंगे वहां सड़क बनेगी, बिजली मिलेगी, पेयजल की व्यवस्था होगी। नये रोजगार सृजित होंगे। आवासीय सुविधाएं भी विकसित होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें गुरुवार को लोकभवन में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण के कर्टेन रेजर सेरेमनी के आयोजन में कहीं। मुख्यमंत्री नेऔद्योगिक आस्थानों और ओडीओपी सीएफसी की 13 परियोजनाओं का शुभारंभ किया ।






