प्रधानमंत्री खुद को ओबीसी बताकर लोगों को कर रहे गुमराह: राहुल गांधी

प्रधानमंत्री खुद को ओबीसी बताकर लोगों को कर रहे गुमराह: राहुल गांधी*
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए कि पीएम मोदी जन्म से पिछड़ी जाति से नहीं हैं। वे गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे। उस समुदाय को साल 2000 में भाजपा ने ओबीसी में शामिल किया। वे सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे। वे कभी भी जातिगत जनगणना को नहीं कराएंगे क्योंकि वे ओबीसी में पैदा नहीं हुए थे। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को ओबीसी बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल ओडिशा के झारसुगडा में है। वहीं पर लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने उक्त आरोप लगाए।

1407 views