दूसरे दिन का खेल खत्म,भारत को मिली 171 रन की बढ़त*
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 396 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना पाई और पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है। जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए।






