पीएम मोदी ने ओडिशा में रखी 68 हजार करोड़ की परियोजनाओं की नींव*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में 400 करोड़ रुपये की लागत से बने भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने 68,000 करोड़ की 18 परियोजना का भी शिलान्यास किया। समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुवर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।






