कांस्य पदक जीतने पर केसरी भारत पहलवान का किया स्वागत

कांस्य पदक जीतने पर केसरी भारत पहलवान का किया स्वागत*
महाराष्ट्र के पुणे में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 28 राज्यों के 700 से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया। यूपी केसरी भारत पहलवान ने 97 किलोग्राम कुश्ती में हिस्सा लिया। जहां चार मुकावले के बाद पांचवा मुकाबला हरियाणा को हराकर जीता और कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक जीतने के बाद अलीगढ़ पहुंचने पर यूपी केसरी भारत पहलवान का जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ। यूपी केसरी भारत पहलवान टप्पल पहुंचे। यमुनाएक्सप्रे-वे पर ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह ने समर्थकों के साथ उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सूरज चौधरी, मंडेला अत्री, सुशील नेताजी, कंछी दादा, कुमरपाल नेताजी, राहुल चौधरी सीए, विकास दिल्ली पुलिस, मलखान सिंह सब इंस्पेक्टर, तेजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, सतेन्द्र चौधरी, योगेश मालान अरंविद यूपीपी, रिंकू पहलवान, संजय पहलवान, पिंटू पाहलवान, पुष्पेन्द्र पहलवान आदि मौजूद रहे।

1340 views