कांग्रेस आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को राज्यसभा का बना सकती है उम्मीदवार

कांग्रेस आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को राज्यसभा का बना सकती है उम्मीदवार*
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ इंटरव्यू भी कर चुके हैं। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि महाराष्ट्र से रघुराम राजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जा सकता है। पिछले दिनों राजन ने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके बांद्रा स्थित आवास पर मुलाकात भी की। इसके बाद से ही चर्चाएं तेज हो गई हैं कि राजन या तो कांग्रेस या फिर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के साझा उम्मीदवार हो सकते हैं।

1072 views