अबकी बार 400 पार पर मल्लिकार्जुन खरगे की बात सुन सदन में पीएम मोदी ने लगाए जमकर ठहाके*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर शुक्रवार को सदन में चर्चा हुई। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ ऐसा कहा कि पूरे सदन में ठहाके लगने लगे। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी जोर-जोर से हंसने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ देखते हुए कहा कि आपके पास इतना बहुमत है, पहले 330-340 हो रहा था, अबकी बार 400 पार हो रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे ने जैसे ही यह बात कही सदन में ठहाके लगने लगे।






