285 साल पुराने नींबू की 1.5 लाख में हुई नीलामी*
इंग्लैंड में एक पुरानी अलमारी के दराज के पीछे मिला 285 साल पुराना नींबू 1,780 डालर यानी लगभग डेढ़ लाख रुपये में नीलाम हुआ। ब्रेटेल्स नीलामीकर्ताओं ने कहा कि एक परिवार द्वारा एक पुरानी अलमारी को नीलाम करने के लिए नीलामी घर में लाया गया था। परिवार के अनुसार अलमारी उनके मृत चाचा की थी। उसके बाद एक विशेषज्ञ बिक्री के लिए रखी गई अलमारी की तस्वीर खींच रहा था, तभी दराज के पीछे एक नींबू दिखा। इसपर लिखा हुआ था, ‘पी लू फ्रैंचिनी द्वारा चार नवंबर, 1739 को मिस ई बैक्सटर को दिया गया’। इसे देख नीलामी घर ने नींबू को भी बेचने का फैसला किया।






