ज्ञानवापी परिसर में पूजा करने की अनुमति दिए जाने पर भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने जताई खुशी*
ज्ञानवापी पर कोर्ट आदेश को भाजपा नेता अपर्णा यादव ने पूरे हिंदू समाज की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इसका फैसला साक्ष्यों के आधार पर हुआ है। कोर्ट द्वारा ज्ञानवापी के तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा-पाठ करने की अनुमति दिए जाने पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हिंदु समाज न्यायालय पर पूरा विश्वास करता है। यह जीत पूरे समाज के लिए बहुत बड़ी है। यह जीत साक्ष्य के चलते हुई है। यह हम सभी का सौभाग्य है कि वहां पूजा-अर्चना शुरु हो गई है। मैं न्यायलय का धन्यवाद करती हूं।






