राज्य में कांग्रेस को नहीं दुंगी एक भी सीट: ममता बनर्जी

राज्य में कांग्रेस को नहीं दुंगी एक भी सीट: ममता बनर्जी*
मालदा विपक्षी गठबंधन में शामिल तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दो-टूक कहा कि राज्य में कांग्रेस की अब एक भी सीट नहीं दूंगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पर माकपा से हाथ मिलाने का भी आरोप लगाया। ममता ने कहा, हमने कांग्रेस को दो सीटों का प्रस्ताव दिया था, पर वह राजी नहीं है। अब उन्हें राज्य में एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, माकपा भाजपा की दलाल पार्टी है।माकपा ने कई बार मुझ पर शारीरिक हमला किया। मैं उन्हें भी माफ नहीं करूंगी, जो माकपा का समर्थन करते हैं।

2278 views