सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि*
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लखनऊ के जीपीओ पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर बापू को याद किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, मानवता के अप्रतिम प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वत्रंतदेव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

1474 views