वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी अपना छठा अंतरिम बजट*
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट 2022 पेश करेंगी। इस अंतरिम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बाजार में विकास को बढ़ावा देने वाले कई पहलुओं पर दांव लगा सकती हैं। निवेशकों और बाजार पर्यवेक्षकों को उम्मीद है कि अंतरिम बजट में वित्तमंत्री की ओर से होने वाली घोषणाओं से आगामी वित्त वर्ष के लिए सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बहुत हद तक जानकारी मिलेगी। हालांकि बाजार के जानकारों का मानना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने छठे बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं करेंगी, क्योंकि यह अंतरिम बजट है। बजट सिर्फ एक वोट ऑन अकाउंट होगा, क्योंकि इस साल आम चुनाव होने हैं। इसलिए सरकार जो बजट पेश करेगी वह सिर्फ नई सरकार के आने तक सरकार के खर्च को पूरा करने के लिए होगा।






