जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा मोंटेसरी स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस।

जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा मोंटेसरी स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस।

जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार मोंटेसरी स्कूल में मूक बधिर बच्चो के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। मैत्री परिवार द्वारा लगातार हर वर्ष यहाँ राष्ट्रीय त्योहारों पर सहभागिता की जाती है। बच्चो की शानदार प्रस्तुतियों के साथ ही झंडावंदन करते हुए ७५ वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

ग्रुप संस्थापक एवं समाज सेवी अमित कोठारी ने बताया की मैत्री परिवार लगातार ९ वर्षो से मोंटेसरी स्कूल में सेवा कार्य करते हुए राष्ट्रीय त्योहारों को बच्चो के साथ मनाता आया है। मैत्री परिवार द्वारा इस पर्व पर राशन सामग्री प्रदान की गयी जिसका सम्पूर्ण लाभार्थ ग्रुप परिवार के सदस्य सचिन स्वाति मांडोत द्वारा लिया गया।

मोंटेसरी स्कूल के एवं मैत्री परिवार के पदाधिकारियो के द्वारा झंडावंदन किया गया। इसके पश्चात् बच्चो के द्वारा देशभक्ति आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी गयी जिसे सभी ने बहुत सराहा।

कार्यक्रम के पश्चात् मैत्री परिवार द्वारा सभी को स्वल्पाहार कराया गया।

इस अवसर पर अमित कोठारी ने अपने उदबोधन में मैत्री परिवार और मोंटेसरी स्कूल के मूक बधिर बच्चो के बिच भावनात्मक जुड़ाव के बारे में बताते हुए कहा की इन बच्चो से जुड़े होने पैर मैत्री परिवार एक अलग ही ख़ुशी महसूस करता है। अध्यक्ष वैभव मेहता द्वारा इन सेवा कार्यो को लगातार जारी रखने की ग्रुप परिवार की प्रतिबद्धता को जाहिर किया। सचिव तरुण डांगी द्वारा अंत में सभी का आभार प्रकट किया गया।

इस दौरान अमित कोठारी , वैभव मेहता , मयंक कोठारी , नीलेश कोठारी , तरुण डांगी , चन्दन सेलोत, नीलेश मांडलेचा , सचिन मांडोत , राजेश चोपड़ा , दीपक सेलोत , यश बाठिया , भावेश गादिया , प्रवीण पटवा , मनोज अग्रवाल , वैभव खीमसेरा , अवि धमानी , राहुल नवलखा , अरिहंत जैन , मेहुल बम आदि उपस्तिथ रहे।

1139 views