रामलला के दरबार में सातवें दिन भी उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई फास्ट ट्रैक लेन*
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के सातवें दिन भी रामलला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सोमवार को सुबह 11 बजे तक 30 हजार से अधिक भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सोमवार से नई व्यवस्था लागू की है। प्रशासन की ओर से राम जन्मभूमि पथ पर फास्ट ट्रैक लेन बनाई गई है। जो श्रद्धालु बैग, जूता, चप्पल व मोबाइल छोड़कर खाली हाथ आएंगे, उन्हें इस लेन से राम मंदिर परिसर भेजा जाएगा। वे सीधे राम मंदिर के सिंह द्वार तक पहुंच सकेंगे।






