सीट शेयरिंग फॉमूर्ले से कांग्रेस के बाद आरएलडी भी नाखुश, कांग्रेस कर रही और सीटों की मांग*

सीट शेयरिंग फॉमूर्ले से कांग्रेस के बाद आरएलडी भी नाखुश, कांग्रेस कर रही और सीटों की मांग*
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के भीतर लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे का मामला उलझता जा है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला पेश किया है। उससे राष्ट्रीय लोकदल भी नाखुश लग रही है। जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपने लिए और ज्यादा सीटों की मांग रखी है। मालूम हो कि गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी की ओर से रालोद को 7 सीटें ऑफर हुई हैं। अखिलेश ने कांग्रेस को 11 सीटें देने की पेशकश की थी। हालांकि इसे लेकर अभी तक अंतिम मुहर नहीं लगी है। दलों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है। कांग्रेस अपने लिए और कुछ सीटों की मांग कर रही है।

1273 views