पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण का छात्रों,अध्यापकों व अभिवावकों के साथ किया संवाद*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा आज देशभर के छात्र व अध्यापक और अभिवावकों से सीधी बातचीत की। इस दौरान पीएम ने परीक्षा के तनाव, परीक्षा की तैयारी में दबाव, करियर के चुनाव, मोबाइल के सकारात्मक इस्तेमाल, आत्मविश्वास बनाए रखने, आदि जैसे विषयों से सम्बन्धित छात्रों के प्रश्नों जवाब दिए। वर्ष 2018 से शुरू हुए और हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले आयोजित किए जाने वाले लाइव परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का इस साल 7वां संस्करण आयोजित किया गया। जिसका आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मण्डपम में किया गया था।






