चैट बैकअप को यूजर्स के गूगल अकाउंट में काउंट करेगी व्हाट्सऐप*
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सऐप ने पिछले साल अपनी टर्म्स एंड कंडीशन में बदलाव किया था। अब कपनी ने बताया कि वह जल्द चैट बैकअप को यूजर्स के गूगल अकाउंट में काउंट करेगी। यानि डाटा गूगल अकाउंट में सेव होगा और यदि गूगल अकाउंट में स्टोरेज कम है तो यूजर को पैसे देकर अतरिक्त स्टोरेज लेनी होगी। पैसे अगर आपको नहीं देने हैं तो फिर आपको चैट बैकअप को बंद करना होगा। यूजर्स तक को ये अपडेट मिलने से पहले कंपनी 30 दिन पूर्व से उन्हें ये मैसेज पॉपअप रूप में दिखाएगी की अब चैट बैकअप यूजस के गूगल अकाउंट में काउंट किया जाएगा।






