राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों की दी गई सलामी*

राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों की दी गई सलामी*
अब गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद हैं, राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। अब कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने दोनों का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंचे। अब राष्ट्रपति सलामी मंच की तरफ बढ़ रही हैं।

1139 views