हमारा संविधान भेदभाव नहीं करता, 25 सालों में भारत बनेगा विकसित देश:मुख्यमंत्री

हमारा संविधान भेदभाव नहीं करता, 25 सालों में भारत बनेगा विकसित देश:मुख्यमंत्री*
गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि भारत देश का संविधान किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। हम तेजी से विकसित होने वाले देश हैं। सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर आधुनिक लोकतंत्र के रूप में स्थापित अन्य तमाम देश जो अपने को सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन्होंने लंबे समय तक लिंग भेद के आधार पर महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। तमाम दबी कुचली परंपराओं को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग किया था, लेकिन यह भारत के संविधान की महानता है कि भारत दुनिया का वो देश है, जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बातों को सुनिश्चित किया था कि देश के अंदर लिंग, जाति, मत-मजहब, क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। देश में प्रत्येक वयस्क मतदाता को अपना मताधिकार करने का पूरा अधिकार है। अगर हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं अगले 25 वर्ष में हमारा देश एक विकसित भारत होगा।

1206 views