राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह सम्पन्न

राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह सम्पन्न

इंदौर। राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच एवं मंच की अमेरिका शाखा, लंदन शाखा एवं दिव्योत्थान एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच द्वारा ११ वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान अभिनव कला समाज इंदौर में आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवन मकवाना एवं संस्था दिव्योत्थान की अध्यक्ष डॉ. दीपमाला गुप्ता ने बताया की उक्त सम्मान समारोह में देश-विदेश से पधारे ५० सहित्यकार, शिक्षाविद, कलाकार दिव्यांगजनों को अंगवस्त्र (दुपट्टा), पदक, जड़ित प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, सहित्यिक पुस्तक व सिंदूर का पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति इंदौर के प्रचार मंत्री श्री हरेराम वाजपेई मुख्य अतिथि देवपुत्र बाल पत्रिका के सम्पादक एवं हिंदी साहित्य अकादमी भोपाल म.प्र. के निदेशक डॉ. विकास दवे द्वितीय मुख्य अतिथि स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष श्री प्रवीण खारीवाल विशिष्ठ अतिथि स्वरुप में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती माया बदेका (उज्जैन), कुशाभाऊ ठकरे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मानसिंह परमार, सेन्ट्रल एक्साज़ एडिशनल कमिश्नर वीरेंद्र जैन थे। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्री शरद जोशी शलभ (धार), श्री रशीद अहमद शेख़, श्री विश्वनाथ शिरढोणकर, श्री रामलाल प्रजापति सम्पादक समाजवादी दृष्टि समाचार पत्र (महू), श्री हरीश हंस (पीथमपुर), सुप्रसिद्ध गीतकार चकोर चतुर्वेदी, वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश इंदौरी, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच लन्दन की अध्यक्षा श्रीमती माधवी तारे आदि उपस्थित थे।

मुख्य रूप से सम्मान समारोह में साहित्यकार (गद्य, पद्य), कवि, कवयित्री, कहानीकार, कथाकार, जीवनपर्यन्त साहित्य सेवी, प्राध्यापक, शिक्षक, शोधार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संस्था, साहित्यिक संस्था, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, समाज सेवा, मानव सेवा, दीन दुखियों की सेवा, पशु सेवा, कलाकार, स्वास्थ्यकर्मी, व दिव्यांगजन आदि ५० विद्वानों का सम्मान किया गया। इस वृहद् समान समारोह में हिंदी साहित्य अकादमी भोपाल म.प्र. के निदेशक डॉ. विकास दवे का नागरिक अभिनन्दन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुशाग्र सींग तंवर एवं देवयाणी अकोदिया ने किया आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवन मकवाना ने किया।

1139 views