राममंदिर में होंगे कुल 44 द्वार,18 दरवाजे, इनमें 14 स्वर्णजड़ित, लेकिन प्रवेश होगा एक ही द्वार से

राममंदिर में होंगे कुल 44 द्वार,18 दरवाजे, इनमें 14 स्वर्णजड़ित, लेकिन प्रवेश होगा एक ही द्वार से*
रामलला का मंदिर ऐसे ही दिव्य और भव्य नहीं कहा जा रहा। 70.5 एकड़ में फैले विशाल मंदिर में 44 द्वार होंगे। इनमें से 18 द्वार दरवाजों से युक्त होंगे। इनमें भी 14 स्वर्णजड़ित होंगे। चार दरवाजे स्टोर के हैं, जिन्हें वार्निश कर आकर्षक बनाया गया है। मंदिर के डिजाइन व निर्माण से जुड़े इंजीनियरों के मुताबिक भूतल पर लगने वाले दरवाजे लकड़ी के बने हैं, जिसे हैदराबाद की कंपनी ने तैयार किया है। राममंदिर तक पहुंचने के लिए तीन पथ बनाए जा रहे हैं। रामजन्मभूमि पथ, भक्ति पथ व राम पथ। मगर सभी यात्रियों को प्रवेश एक ही द्वार से मिलेगा।

1809 views