खुशखबरी: मुख्यमंत्री योगी ने स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए दी 404 करोड़ की सौगात*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए पीएमश्री योजना के अंतर्गत 404 करोड़ रुपये आवंटित किए। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की हालत पर टिप्पणी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार कि जिस समय पूरी दुनिया कोरोना से ग्रस्त थी उस समय देश की 140 करोड़ की आबादी को बचाने के साथ ही नई शिक्षा नीति की आधार शिला रखी और नए विजन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पीएमश्री स्कूल योजना इसी दिशा में एक कदम है। प्रदेश के पांच करोड़ बच्चों के लिए नई योजना शुरू होगी। इस योजना के तहत पहले चरण में प्रदेश के 928 विद्यालय चयनित किए गए हैं। इसके तहत 1 से 12वीं क्लास तक अपग्रेड करेंगे।






