काशी व अयोध्या के बीच शुरू हुई हेलिकॉप्टर सेवा,श्रद्धालु एक ही दिन में कर सकेंगे बाबा विश्वनाथ व रामलला के दर्शन*
अब एक ही दिन में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ और रामलला के दर्शन कर सकेंगे। काशी और अयोध्या के बीच शुरू होने वाली हेलिकॉप्टर सेवा से यह संभव होने जा रहा है। इसकी शुरुआत श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले होने की उम्मीद है। केदारनाथ, वैष्णो देवी व अन्य धार्मिक स्थलों की तरह अयोध्या और वाराणसी के बीच हेलिकॉप्टर सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए वाराणसी में तीन और अयोध्या में दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं। वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एक अन्य हेलीपैड भी तैयार किया गया है।






