श्रीजगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर मंदिर प्रशासन ने बनाया ड्रेस कोड*
पुरी। श्रीजगन्नाथ मंदिर में अब हॉफ पैंट, शॉर्ट्स, फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस ड्रेस पहनकर श्रद्धालु प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया। साथ ही एक जनवरी से मंदिर परिसर में गुटखा-पान चबाने, प्लास्टिक और पॉलिथीन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। मंदिर प्रशासन ने जारी किया ड्रेस कोड श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी ने कहा कि भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए शालीन कपड़े पहनने होंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में गुटखा और पानं पर प्रतिबंध इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए लागू किया जा रहा है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।






