एक जनवरी से बदलेगा मौसम, पश्चिमी उप्र में बारिश के साथ बौछारें पड़ने के आसार:मौसम विभाग*
मौसम विभाग के ने बताया कि नए साल 2024 के पहले दिन से मौसम में बदलाव आएगा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बदली-बारिश का सिलसिला शुरू होगा। पहली जनवरी को पश्चिमी उप्र में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। फिर दो जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा। 31 दिसंबर को मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में बहुत घना कोहरा छाए रहने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।






