पीएम मोदी ने मन की बात के 108वें संस्करण पर 108 अंक का बताया महत्व*
पीएम नरेंद्र मोदी रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 108वें एपिसोड पर देश को संबोधित कर फिट इंडिया जैसे मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता से ओत-प्रोत है। दिवाली में हुए कारोबार ने यह साबित किया कि लोग वोकल फॉर लोकल पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने आगे चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को याद करते हुए कहा कि इस मिशन के जरिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने देश का नाम रौशन किया। वहीं, खेल जगत में हमारे देश के एथलीट और क्रिकेटर्स ने देशवासियों का दिल जीत लिया। 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां,108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।






