पीएम मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित 15,700 करोड़ परियोजनाओं का किया लोकार्पण

पीएम मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित 15,700 करोड़ परियोजनाओं का किया लोकार्पण*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्‍या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। वह यहां 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास,लोकार्पण भी करेंगे। अयोध्‍या जंक्‍शन के उद्घाटन के बाद पीएम वाल्मीकी एयरपोर्ट के लिए निकले। रास्‍ते में वह उज्‍ज्वला और आवास योजना की लाभार्थी मीरा के घर पहुंचे। उन्‍होंने वहां चाय पी। इस दौरान उन्‍होंने मीरा से कहा कि चाय थोड़ी मीठी हो गई है। प्रधानमंत्री थोड़ी देर में विमान वाल्मीकि एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं। पीएम मोदी ने इंटरनेशनल वाल्मीकि एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। हवाई अड्डे के पहले चरण को 1450 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा।

1809 views