पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, दौरे के बीच दलित के घर पहुंचे, मीरा के हाथ की बनी पी चाय*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कंधरपुर इलाके में स्थित धनीराम माझी के घर पहुंचे हैं और उससे मुलाकात की है। ऐसा बताया जा रहा है कि मोदी ने उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या की एक दलित बस्ती में पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जंक्शन से उद्घाटन करने के बाद सड़क मार्ग के जरिए ही अयोध्या के राजघाट मोहल्ले में स्थित एक दलित के घर पहुंच गए। उन्होंने चाय पी और परिवार वालों से बातचीत की। पूछा कि किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मीरा के बच्चों से भी बातचीत की उन्हें दुलारा।






