प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन का किया उद्घाटन,2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन का किया उद्घाटन,2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
रामनगरी अयोध्या के इतिहास में आज कई नए अध्याय जुड़ने जा रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चौथी बार पहुंचे हुए हैं। उन्होंने मिथिला से रामनगरी को रेल मार्ग से जोड़ने की संतों की बहुप्रतीक्षित इच्छा को पूरा किया, साथ ही हवाई उड़ान का सपना भी धरातल पर उतरेगा। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने दो अमृत भारत और छह वंदे भारत सहित कुल आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

1675 views