जोमैटो पर जीएसटी विभाग ने भेजा 401.70 करोड़ का कारण बताओ नोटिस

जोमैटो पर जीएसटी विभाग ने भेजा 401.70 करोड़ का कारण बताओ नोटिस*
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा को विभिन्न प्राधिकरणों से जीएसटी नोटिस मिला है। इन सभी को जीएसटी भुगतान के साथ ब्याज और जुर्माना भी देने को कहा गया है। हालांकि, कुछ कंपनियों ने इस नोटिस को चुनौती देने की बात कही है। जोमैटो ने कहा कि उसे पुणे जीएसटी विभाग से जुर्माने और ब्याज के साथ 401.70 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस मिला है। यह डिलीवरी शुल्क पर नोटिस है, जिसका भुगतान करने के लिए कंपनी जवाबदेह नहीं है। कंपनी यह रकम ग्राहकों से लेकर डिलीवरी करने वालों को देती है, वह खुद इसे नहीं रखती है।

1809 views