उद्घाटन से पहले अयोध्या स्टेशन का बदला नाम, रेलवे ने पूरी कर दी सीएम योगी की इच्छा*
30 जनवरी को होने वाले अयोध्या रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने उद्घाटन से पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। ये रेलवे स्टेशन अब अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा। पिछले दिनों सीएम योगी द्वारा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद रेलवे ने ये फैसला लिया है। दरअसल सीएम योगी ने पिछले दिनों अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। इंटरनेशनल स्तर के बने इस रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को देखने के लिए सीएम योगी पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ रेलवे के कई बड़े अधिकारी भी थे। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने रेलवे के अधिकारियों से अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम किए जाने की इच्छा जताई थी। रेलवे ने सीएम योगी की इच्छा को ध्यान रखकर बुधवार को ये फैसला लिया।






