भारत के सात विकेट गिरे, सुदर्शन और राहुल का अर्धशतक, रिंकू सिंह डेब्यू में फेल*
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबले में गकबेराह के सेंट जॉर्ज पार्क में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहला मैच जोहानिसबर्ग में आठ विकेट से जीता था। अगर वह दूसरे मुकाबले में जीत जाती है तो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। भारत को सातवां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। वह पांच गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज की गेंद पर रीज हेंड्रिक्स ने उनका कैच लिया। भारत ने 40 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल चार और अर्शदीप सिंह चार रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने डेब्यू मैच में फेल हो गए। वह 17 रन ही बना सके। 14 गेंद की पारी में रिंकू ने दो चौके और एक छक्का लगाया। खबर लिखे जाने तक।






