इंडिया की चौथी बैठक में ममता ने पीएम कैंडिडेट के लिए खड़गे का नाम सुझाया,​​​​​​​केजरीवाल का समर्थन, अखिलेश चुप

इंडिया की चौथी बैठक में ममता ने पीएम कैंडिडेट के लिए खड़गे का नाम सुझाया,​​​​​​​केजरीवाल का समर्थन, अखिलेश चुप*
इंडिया गठबंधन के नेताओं की चौथी बैठक आज दिल्ली के निजी होटल में आयोजित हुई। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सुझाव रखा। अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया। यह जानकारी बैठक के बाद एमडीएमके (मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के सांसद वाइको ने दी। हालांकि पीएम फेस के सवाल पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुप्पी साध ली। बैठक में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा नेता अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आरएलडी से जयंत चौधरी भी मौजूद रहे।

1876 views